फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा : रावत

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा : रावत

Thu, 01 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है। उन्होंने बगैर किसी खून-खराबे के 550 रियासतों को भारत में विलय कराने में अहम योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को पटेल जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क घंटाघर से निकाली गई रन फॉर यूनिटी रैली में भी हिस्सा लिया। रैली कनक चौक होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुई।

इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्क में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण और लोकार्पण किया गया, यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता के संघर्ष और आजादी के बाद देश की एकता में महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद बिना खून बहाए 550 रियासतों का भारत में विलय किया और देश को एकता के सूत्र में बांधा। यही कारण है कि आज देश उन्हें याद कर रहा है। उधर, मुख्यमंत्री आवास पर भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू, उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैंट विधायक हरबंस कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री प्रदीप आनंद, दीपक अग्रवाल, गौरव सहगल, अमित राणा, अखिलेश भारती, रंजीत सेमवाल, विवेक डंगवाल, नवनीत काला, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed