फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोल्डन फारेस्ट कमेटी ने जमीनों की सूची सौंपी

गोल्डन फारेस्ट कमेटी ने जमीनों की सूची सौंपी

Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन फारेस्ट कमेटी ने जमीनों की सूची सौंपी
गोल्डन फॉरेस्ट कमेटी ने जमीनों की सूची सौंपी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आखिरकार गोल्डन फॉरेस्ट कमेटी ने जमीनों की सूची और उनकी कीमत का ब्योरा तैयार कर प्रशासन को सौंप दिया है। मंगलवार को सौंपी गई सूची के मुताबिक बिक्री के लिए उपलब्ध भूमि की कीमत करीब 372 करोड़ है। इसके अलावा सरप्लस जमीन की कीमत 1107 करोड़ आंकी गई है। इसी तरह नानावती रिपोर्ट के आधार पर कुल 368 करोड़ रुपये की जमीन खंगाली गई है।
गोल्डन फॉरेस्ट कमेटी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि अजय गोयल की ओर से सौंपे गए ब्योरे के मुताबिक कंपनी की कुल बैंक गारंटी 722 करोड़ की है। सूची में जिन जमीन को बिक्री के लिए उपलब्ध दिखाया गया है, उनमें फार्म लैंड की दरें 50 लाख रुपये प्रति एकड़ दर्शाई गई है। होटल और रिजार्ट के भूखंड भी हैं जिनकी बिक्री दर 47.25 लाख प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है। बिक्री के लिए उपलब्ध जमीनों में ज्यादातर कृषि भूमि हैं जिनकी कीमत 30 से 60 लाख प्रति हेक्टेयर तय किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड और पंजाब में सरप्लस जमीनों की भी सूची जारी की गई है जिनकी कीमत 1106 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा डॉ. नानावती रिपोर्ट के आधार पर पहचानी गई संपत्तियों का रकबा 1840 एकड़ पाया गया है, जिनकी कुल कीमत 368 करोड़ बताई गई है। इनकी दरें 20 लाख रुपये प्रति एकड़ जारी की गई है। ये जमीनें विभिन्न राज्यों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में कितनी बची है जमीन
जिन प्रदेशों में गोल्डन फॉरेस्ट की थोक में जमीनें हैं उनमें उत्तराखंड भी है। सूची के मुताबिक मसूरी में 500 बीघा जमीन है जिनकी कीमत 134 करोड़ बताई गई है। मसूरी के ही माल रोड पर 3801 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है जिनकी कीमत 12.75 करोड़ बताई गई है। इसी तरह कुर्ली, मसूरी में 2858 वर्गमीटर जिसकी कीमत 9,57 करोड़, टिहरी गढ़वाल में 16458 वर्गमीटर जिसकी दर भी 9,57 करोड़ तय की गई है। फिलहाल प्रशासन अब सर्किल रेट के हिसाब से भूमि का नए सिरे से आंकलन करेगा। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। तय दरों के आधार पर जमीनों की नीलामी होगी। इसके बाद निवेशकों की राशि लौटाने की प्रक्रिया अपनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed