{"_id":"5ba14ffd867a55013b110b33","slug":"191537298429-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डिलिवरी के लिए प्राइवेट अस्पताल नहीं जाएंगी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डिलिवरी के लिए प्राइवेट अस्पताल नहीं जाएंगी गर्भवती
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रुड़की क्षेत्र की महिलाओं को अब डिलिवरी के लिए सिविल अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत 20 लाख की लागत से एक नया प्रसूति गृह बनाया जाएगा। इसी साल दिसंबर में प्रसूति गृह की सुविधा गर्भवती महिलाओं को मिलनी शुरू हो जाएगी।
सिविल अस्पताल में रुड़की और उसके आसपास के गांव की गर्भवती महिलाएं अपना इलाज कराने पहुंचती हैं। रुड़की के सिविल अस्पताल में एक माह में करीब दो सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी होती है। वहीं यहां समस्या है कि अस्पताल के प्रसूति गृह छोटा होने के कारण एक साथ तीन गर्भवतियों की डिलीवरी नहीं हो पाती है। ऐसे में बहुत सी गर्भवती महिलाओं को मजबूरन डिलिवरी के लिए पाईवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसको देखते हुए सिविल अस्पताल में नया प्रसूति गृह बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत नया प्रसूति गृह तैयार किया जा रहा है। इसमें एक साथ सात गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी हो सकेगी। ऐसे में अस्पताल में आने वाली महिलाओं को डिलिवरी के लिए प्राईवेट अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। प्रसूति गृह का निर्माण करने वाली संस्था आरईएस की सहायक अभियंता मिनल गुलाटी ने बताया कि दिसंबर तक प्रसूति गृह का निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सिविल अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।