फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हादसों की वजह बन रही ओवरलोडिंग

हादसों की वजह बन रही ओवरलोडिंग

Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हादसों की वजह बन रही ओवरलोडिंग
हादसों की वजह बन रही ओवरलोडिंग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट-भौम पीपली मार्ग पर रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे मेें 48 यात्रियों की मौत और 13 के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिवहन व पुलिस विभाग के अफसरों, कर्मचारियोें की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। 30 सीट वाली बस में 61 यात्री सफर कर रहे थे और जिम्मेदार अधिकारियों ने चेकिंग नहीं की। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता ने आरटीओ से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल त्यूनी में इसी तरह हुए हादसे में 46 लोगों की मौत होने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस ने ओवरलोडिंग के साथ ही गाड़ियों की फिटनेस जांच को लेकर अभियान चलाया गया था। कुछ दिन तक तो अभियान चला लेकिन उसके बाद बंद हो गया। अब आलम यह है कि सड़कों पर ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते मिल जाएंगे। परिवहन विभाग और पुलिस अफसरों ने पूर्व में हुए हादसों से कोई सबक नहीं लिया। इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गवां कर भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed