{"_id":"5b1ae47f4f1c1b8c278b4b8f","slug":"191528489087-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"206 छात्राओं की उम्मीद टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
206 छात्राओं की उम्मीद टूटी
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सरकार ने गौरा देवी कन्याधन योजना का बकाया बजट जारी करने इनकार कर दिया है। इस संबंध में शासन से समाज कल्याण विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। दो साल बजट जारी होने की उम्मीद लगाए बैठी 206 छात्राओं को सरकार की ना से बड़ा झटका लगा है।
साल 2017 में शासन ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित गौरा देवी कन्याधन योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा देवी योजना का समायोजन कर इसे नंदा-गौरा योजना का नाम दे दिया था। इसके संचालन का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है।
जबकि इससे पहले गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाती थी, जिससे कि छात्रा अपनी आगे की पढ़ाई कर सके। योजना में साल 2016 में जिले की 458 छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें बजट की कमी के चलते 252 छात्राओं को योजना का लाभ मिल सका था। बाकी 206 छात्राएं पिछले दो साल से समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है। लेकिन अधिकारी इन्हें बजट जारी न होने की बात कहकर टरका रहे थे। अब शासन के बजट जारी करने से साफ इनकार करने से इन छात्राओं की उम्मीद टूट गई है।
विज्ञापन
..................................................
कोट::
शासन के जो पत्र जारी किया गया है, उसमें साफ लिखा है कि सरकार की ओर से अब समाज कल्याण विभाग को गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत कोई पैसा जारी नहीं किया जाएगा। बजट जारी न होने के बाद अब बाकी 206 छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
अनुराग शंखधर, समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून