{"_id":"5b1843774f1c1b684d8b5080","slug":"191528316791-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक न होने पर 20 हजार राशन कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक न होने पर 20 हजार राशन कार्ड निरस्त
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आपूर्ति विभाग ने आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर जिले के करीब 20 हजार राशन कार्डों को निरस्त कर दिया है। हालांकि विभाग ने भविष्य में आधार के लिंक कराने पर राशन कार्ड बहाल करने की बात कही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी नितिन कुमार के अनुसार जिले में तीन लाख, 87 हजार राशन कार्डधारक है। पिछले डेढ़ साल से सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार व बैंक खाते से लिंक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो सके हैं। इसके चलते ऐसे सभी राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते अब इन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा। हालांकि भविष्य में राशन कार्ड को आधार व बैंक खाते से लिंक कराने की सहूलियत रहेगी और लिंक होने के बाद राशन की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।