{"_id":"5b15a07c4f1c1ba56e8b63b5","slug":"191528143996-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट से 600 एमबीबीएस सीटों पर मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट से 600 एमबीबीएस सीटों पर मिलेगा मौका
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नीट का रिजल्ट आने के बाद अब होनहारों की नजर एमबीबीएस दाखिलों पर है। उत्तराखंड में इस वक्त तीन सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेजों में 600 एमबीबीएस सीटें हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जुलाई में शुरू करेगी। इसमें राज्य कोटे की कुल सीटें 420 हैं। बाकी सीटें या तो ऑल इंडिया कोटे की हैं या फिर ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की हैं।
प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज और दो डेंटल कॉलेज हैं जबकि सुभारती मेडिकल कॉलेज को अभी मान्यता नहीं मिली है। काउंसिलिंग के लिहाज से देखें तो पांच मेडिकल कॉलेजों की सीटों का गणित अलग है। निजी मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे और 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं। गत वर्षों का ट्रेंड देखें तो ऑल इंडिया कोटा की बहुत सी सीटें नहीं भरने की वजह से प्रदेश के होनहारों को मिल जाती हैं।
--
सीटों की वर्तमान स्थिति
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 100
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : 150
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 100
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 100 (बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 100 (बीडीएस)
(सोमवार के अंक में त्रुटिवश सुभारती मेडिकल कॉलेज का नाम भी प्रकाशित हो गया था।)