{"_id":"5ac92ffa4f1c1beb618b61ab","slug":"191523134458-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने किया ‘बाल गुरु’ उपन्यास का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने किया ‘बाल गुरु’ उपन्यास का विमोचन
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सेवानिवृत्त आईपीएस सतीश चंद्र शुक्ल के उपन्यास ‘बाल गुरु’ का शनिवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने विमोचन किया। उपन्यास लेखक की आत्म कथात्मक अभिव्यक्ति है। शनिवार को ऊषा कॉलोनी स्थित ऊषा क्लब में डीजीपी ने उपन्यास का विमोचन किया। लेखक सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि उपन्यास का मुख्य पात्र बुस्सैन है, जो अपने से उम्र में छोटे, लेकिन कुशाग्र सहपाठी को दोस्त बनाता है। दोनों के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को उपन्यास के माध्यम से समेटने का प्रयास किया गया है। पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे शुक्ल के इससे पहले दो कहानी संग्रह ‘और लड़की जीत गई’ एवं ‘आस-पास’ और उपन्यास ‘इतनी सी बात’ भी प्रकाशित हो चुके हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, पीडी रतूड़ी, कंचन चौधरी, ज्योति स्वरूप, सत्यव्रत बंसल, सुभाष जोशी, राम सिंह मीणा, दीपम सेठ, अमित सिन्हा, निवेदिता कुकरेती समेत अन्य मौजूद रहे।