{"_id":"5ac3e53c4f1c1bba618b5361","slug":"191522787644-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल पीजी काउंसिलिंग रुकी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल पीजी काउंसिलिंग रुकी पर
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
सूबे में मेडिकल पीजी का शुल्क तय न होने की वजह से एचएनबी (हेमवती नंदन बहुगुणा) मेडिकल यूनिवर्सिटी ने काउंसिलिंग रोक दी है। एमडी, एमएस की सीटों का आवंटन मंगलवार को होना था। जबकि पहले चरण के दाखिलों के लिए 12 अप्रैल तक का समय है। बहरहाल अब फीस पर स्थिति साफ होने पर ही सीटों का आवंटन होगा।
मेडिकल की सीटों पर दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर संयुक्त काउंसिलिंग कराई जानी थी। इसके तहत मंगलवार को पीजी सीटों का आवंटन किया जाना था, लेकिन चूंकि विवाद पैदा होने के बाद अभी तक शुल्क की स्थिति साफ नहीं हो पाई है, इसलिए सीट आवंटन रोक दिया गया। गत वर्ष भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में शपथ पत्र के आधार पर पीजी के दाखिले हुए थे। इस साल भी अभी तक शुल्क तय न होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि शासन स्तर पर हुई बैठक के मिनट्स अभी नहीं मिल पाए हैं। इसलिए शुल्क तय न होने के कारण सीट आवंटन रोका गया है।