फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘मेरी मां’ से यू-ट्यूट पर छाए रोहन

‘मेरी मां’ से यू-ट्यूट पर छाए रोहन

Thu, 22 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
‘मेरी मां’ से यू-ट्यूट पर छाए रोहन
ब्यूरो/त्यूनी।
विज्ञापन

जौनसार बावर के नन्हें लोक गायक 12 वर्षीय रोहन शर्मा के गीतों का जादू इन दिनों यू-ट्यूब पर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा हैं। एकता फिल्म के बैैनर तले बने बनी उनकी जौनसारी वीडियो एलबम ‘मेरी मां’ इन दिनों यू ट्यूब पर खासी पसंद की जा रही है।

बीते एक माह में कई लोग उनके इस गीत को यू ट्यूब पर देख चुके हैं। गीत के माध्यम से रोहन ने साक्षरता का संदेश दिया है। रोहन के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर बाबूराम शर्मा ने बताया कि गीत को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। वीडियो एलबम को लाखामंडल, जौनपुर, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और उत्तरकाशी की हसीन वादियों में फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि रोहन को बचपन से ही गाने का शौक है। उसके गीतों को लोग इतना पसंद करेंगे। उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था। जल्द ही होली में नई वीडियो एलबम छोरी कुनावरी को लांच किया जाएगा। वीडियो एलबम में ऋषिका ने अभिनेत्री का रोल किया है। संगीत संजय राण ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed