{"_id":"5a8b34d44f1c1ba2268bb3b2","slug":"191519072468-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन लिनियर एनालिसिस के जरिये जनगणना आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन लिनियर एनालिसिस के जरिये जनगणना आसान
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में सोमवार से गणित पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से गणित के विशेषज्ञ शामिल हुए।
पहले सत्र में आईआईटी गांधीनगर के गणित विभाग के प्रो. मोहन सी. जोशी ने कहा कि गणित का उपयोग इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं में है। उन्होंने नॉन लिनियर एनालिसिस की उपयोगिता बताई। कहा कि इसके जरिए देश की आबादी की गणना करना आसान हो गया है। नॉन लिनियर एनलिसिस के जरिए किसी भी वर्ष की आबादी का पता लगा सकते हैं।
दूसरे सत्र में आईआईटी रुड़की के गणित विभाग के प्रो. एन. सुकावनम ने लिनियर फंक्शनल एनालिसिस, वेक्टर स्पेस, मैट्रिक स्पेस सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग व फार्र्मास्यिुटिकल इंडस्ट्री गणित के सिद्धांतों पर आधारित है। कार्यशाला के संयोजक ग्राफिक एरा विवि के गणित विभाग के प्रो. मांगेराम स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राफिक एरा विवि के कुलपति प्रो. एलएमएस पालनी, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. एचएन नागाराजा, महानिदेशक प्रो. वीके तिवारी, मुख्य सलाहकार प्रो. एके अवस्थी, गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु चांदना व गणित विभाग के डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सीमा सैनी, डॉ. आनंद चौहान आदि मौजूद रहे।