फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में दून को हराकर हरिद्वार बना विजेता

कबड्डी में दून को हराकर हरिद्वार बना विजेता

Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में दून को हराकर हरिद्वार बना विजेता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं शनिवार को संपन हो गई। कबड्डी प्रतियोगिता में दून ने हरिद्वार को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, खो-खो में नैनीताल ने देहरादून को एक पारी और दो अंक से हराकर खिताब जीता।
शनिवार को कबड्डी में हरिद्वार ने दून को 43-30 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। नैनीताल को हराकर ऊधमसिंह नगर ने तीसरा स्थान कब्जाया। खो-खो प्रतियोगिता में नैनीताल ने देहरादून को एक पारी दो अंक से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान के लिए हरिद्वार ने पौड़ी को एक पारी दो अंक से हराया। ताइक्वांडो 44 किग्रा में अल्मोड़ा के दीपांशु पहले, दून के अहमद खान दूसरे और नैनीताल के आयुष व चंपावत के नितिन तीसरे स्थान पर रहे। 48 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के समीर मंडल पहले, दून के अक्षित शर्मा दूसरे और हरिद्वार के अनुराग पाड़े व नैनीताल के मयंक तीसरे स्थान पर रहे। 52 किग्रा में देहरादून के समद शाह पहले, अल्मोड़ा के अशोक कुमार दूसरे और हरिद्वार के संजय व ऊधमसिंह नगर के मोहित तीसरे स्थान पर रहे। 56 किग्रा में देहरादून के राहुल थापा, अल्मोड़ा के ऋषभ अधिकारी और नैनीताल के रचित व हरिद्वार के रविंद्र क्रमश: पहले-दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में हरिद्वार के अंकुश ने स्वर्ण, अल्मोड़ा के गिरीश राम ने रजत और चंपावत के मनोज ने कास्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में नैनीताल के अमरदीप ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के नरेश राज ने रजत और उत्तरकाशी के यशवंत ने कास्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में अल्मोड़ा के गिरीश राम ने स्वर्ण, चंपावत के नरेंद्र सिंह ने रजत व हरिद्वार के अंकुश ने कास्य और चक्का फेंक में हरिद्वार के अनिल कुमार ने स्वर्ण, देहरादून के इंतजार ने रजत व चमोली के अनुज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में दून के नासीर पहले, हरिद्वार के परिवेश दूसरे और उत्तरकाशी के प्रदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। फुटबाल में पौड़ी ने हरिद्वार को 3-2 से हराया। देहरादून ने टिहरी को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान कब्जाया। वालीबाल में देहरादून ने हरिद्वार को 2-1 हराकर पहला और नैनीताल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed