{"_id":"5a53d14f4f1c1b4e198b58d4","slug":"191515442511-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली शिकायतें दूर नहीं होने पर भड़के जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली शिकायतें दूर नहीं होने पर भड़के जिलाधिकारी
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
पिछले जन सुनवाई कार्यक्रम में आईं 14 शिकायतों का सात दिन बाद भी निस्तारण नहीं होने पर जिलाधिकारी भड़क गए। उन्होंने शिकायतों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अगले जन सुनवाई कार्यक्रम तक हरहाल में शिकायतें का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने सोमवार को 34 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का समाधान करने को कहा।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 34 शिकायतें आईं। करीब 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, 21 शिकायतों को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
.........................
अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों का शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
.......................
इन विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंची
नगर निगम, राजस्व विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, वन, समाज कल्याण विभाग, विद्युत, परिवहन, पुलिस विभाग, एडीबी, पीएमजीएसवाई।