फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में हर पांचवें व्यक्ति के भाजपाई होने का दावा

दून में हर पांचवें व्यक्ति के भाजपाई होने का दावा

Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दून में हर पांचवें व्यक्ति के भाजपाई होने का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून में हर पांचवें व्यक्ति को अपना सदस्य बनाने का दावा कर नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। पार्टी के अनुसार, मिस्ड कॉल से देहरादून में भाजपा से करीब एक लाख तीस हजार सदस्य जुड़े हैं। लोकसभा से पहले नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मिस्ड कॉल से बने सदस्यों के घर-घर दस्तक देने का रोड मैप बनाना शुरू दिया है। भाजपा महानगर आईटी सेल की टीम मिस्ड कॉल डेटा के आधार पर पार्टी से जुड़ने वाले सदस्यों के नाम एवं पते के आधार पर विधानसभा, मंडल और बूथ वार छंटनी करने में जुट गई है, ताकि पार्टी उन तक पहुंच सके।
देहरादून महानगर क्षेत्र की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नगर निगम में भी भाजपा काबिज है। देहरादून में वर्चस्व स्थापित करने के बाद भाजपा ने पार्टी सदस्यों की संख्या करीब चार गुना कर अपनी ताकत बढ़ाई है। सदस्यता के लिए देशभर में मिस्ड कॉल सुविधा शुरू की गई है। वहीं, देहरादून के एक लाख 30 हजार लोगों ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल किया है। भाजपा का दावा है कि मिस्ड कॉल करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ गया है। अब उन तक पहुंचकर सिर्फ उन्हें सक्रिय करना है। भाजपा महानगर आईटी सेल के 12 लोगों की टीम डेटा को विधानसभा, मंडल और बूथ वार छंटनी कर रही है। इसके बाद नए सदस्यों के नाम और पतों की सूची विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी। पार्टी पदाधिकारी उन तक पहुंचेंगे और उन्हें सक्रिय करेंगे। हर बूथ पर समारोह आयोजित कर उनका स्वागत होगा और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
इस तरह हर पांचवां व्यक्ति भाजपाई
पूर्व में देहरादून में भाजपा के 36 हजार सदस्य थे। वहीं, देहरादून महानगर में करीब सात लाख मतदाता हैं। अब भाजपा का दावा है कि मिस्ड कॉल के जरिये पार्टी से 1.30 लाख सदस्य जुड़े हैं। पार्टी के दावे पर यकीन करें तो इस हिसाब से देहरादून में हर पांचवां व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बढ़ेगा एक मंडल
महानगर में भाजपा के सात मंडल थे। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए चार अतिरिक्त मंडल बनाए गए हैं। सहसपुर में एक अतिरिक्त मंडल बनाया जाना है। इसके बाद महानगर के अधीन 12 मंडल हो जाएंगे।
--
भाजपा ने देशभर में 8.5 करोड़ की सदस्यता का लक्ष्य रखा था। भाजपा की नीतियों और मोदी सरकार की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर 20 करोड़ लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। यह सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में सदस्यों की संख्या 15 लाख 40 हजार पहुंच चुकी है। देहरादून में यह आंकड़ा एक लाख 30 हजार हो गई है। -नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

--
देहरादून महानगर में एक लाख 30 हजार लोगों ने पार्टी के प्रति निष्ठा जताई है। अब पार्टी उन सदस्यों तक पहुंचकर सक्रिय करेगी। पार्टी के माध्यम से सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जन सेवा करेंगे। भाजपा लोक संपर्क, लोकसंग्रह और लोक निर्माण की सिद्धांत पर कार्य करती है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन ताकतवर हुआ है। -विनय गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed