{"_id":"5a4002714f1c1ba12d8ba937","slug":"191514144369-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-27 की रात से कार्य बहिष्कार, होगा चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-27 की रात से कार्य बहिष्कार, होगा चक्का जाम
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 की रात से कार्य बहिष्कार, होगा चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज में विशेष श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि समेत नियमित कर्मियों की लंबित मांगों के समर्थन में यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रोडवेज की तीन यूनियनों ने अलग-अलग तारीखों पर हड़ताल की चेतावनी दी है। इनमें एक यूनियन ने 27 की रात से कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है।
रोडवेज में तैनात विशेष श्रेणी, संविदा और वाह्य स्रोतों के चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मियों के वेतन वृद्धि के लिए सभी यूनियनें लामबंद हैं। नियमित कर्मियों की समस्याओं को लेकर भी पूर्व में प्रबंधन से हुए समझौतों को लागू कराने के लिए यूनियनें दबाव बना रही हैं। मांगों के समर्थन में यूनियनें अलग-अलग आंदोलन की रणनीति बना रही हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की 26 दिसबंर को प्रबंधन से वार्ता है। यूनियन अध्यक्ष कमल पपनै के मुताबिक वार्ता सकारात्मक नहीं हुई तो 27 दिसंबर की रात से कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
उत्तराखंड इंपलाइज यूनियन ने 11 और 12 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन के नेता रवि पचौरी के मुताबिक प्रबंधन से वार्ता के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का 26 दिसंबर को मंडलीय कार्यालय में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसी दौरान कार्य बहिष्कार कर चक्का जाम की घोषणा होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सर्वाधिक यात्री दबाव दिल्ली और कुमाऊं-गढ़वाल रूटों पर है। 27 दिसंबर की रात से कार्य बहिष्कार हुआ तो यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। बसों में सफर करने वाले यात्री ट्रेनों की तरफ रुख करेंगे। ट्रेनों में टिकट के लिए पहले से ही मारामारी है। नए साल पर ट्रेनें पैक हैं।