फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आनलाइन कराएं फसलों का बीमा

आनलाइन कराएं फसलों का बीमा

Sun, 02 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन कराएं फसलों का बीमा
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। किसानों को फसलों पर होने वाले नुकसान को कम करने के लिए चल रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिए जाने की जिम्मेदारी अब उद्यान विभाग के हवाले है। इन दिनों विभाग किसानों को सब्जियों की फसलों का बीमा कराकर नुकसान को कम करने की कवायद में जुटा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसान विभाग के जरिए या ऑनलाइन आवेदन कर भी फसलों का बीमा कर सकते हैं।
चमोली जिले के जोशीमठ, घाट, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाकों में आलू की फसलों की बंपर पैदावार होती है। कभी मानसून तो कभी दैवी आपदा या अन्य कारणों से किसानों को फसलों पर नुकसान उठाना पड़ता है। इसके लिए विभाग किसानों की फसलों का बीमा कर नुकसान को कम करने की कवायद कर रहा है। जिला उद्यान अधिकारी एसएल शाह के मुताबिक जिले के सभी ब्लाकों में आलू की खेती 542 हेक्टेयर में की जाती है। इससे प्रतिवर्ष औसतन 6064 मीट्रिक टन आलू की पैदावार किसान करते हैं। कहा कि तय दरों के मुताबिक किसान 75 रुपये प्रति नाली की दर से बीमा करा सकते हैं। इसका नुकसान होने पर किसानों को 1500 रुपये प्रति नाली के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। शाह ने बताया कि जिले में टमाटर को भी आलू के साथ 75 रुपये प्रति नाली के स्लैब में रखा गया है, जबकि 2045 हेक्टेयर में होने वाली मटर, शिमला मिर्च, बंद और फूलगोभी, मिर्च को 60 रुपये प्रति नाली के स्लैब में रखते हुए 1200 रुपये प्रति नाली मुआवजे का प्रावधान रखा गया है। यही नहीं सबसे अधिक अदरक की फसल पर किसानों को प्रीमियम की राशि चुकानी पड़ेगी। अदरक की फसल का मुआवजा 100 रुपये प्रति नाली के प्रीमियम पर 2000 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर से ले सकते हैं जानकारी
कर्णप्रयाग। किसान टॉल फ्री नंबर 18001030061 पर भी फसल बीमा की जानकारी और आवेदन संबंधी जानकारी जुटा सकते हैं। बीमा कंपनी की वेबसाइट 222.ड्डद्बष्शद्घद्बठ्ठड्डठ्ठष्द्ग.ष्शद्व पर ऑनलाइन आवेदन कर फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया लाभदायक
कर्णप्रयाग। ब्लाक के प्रगतिशील किसान गिरीश नौटियाल ने योजना को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर खेती बारिश पर निर्भर हैं, जबकि जंगली जानवर भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में फसल बीमा किसानों को कुछ राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed