फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18.50 lakh rupees were swindled from a person in the name

Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर 18.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
18.50 lakh rupees were swindled from a person in the name
अधोईवाला में जमीन दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 18.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने जमीन खरीदने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर जमीन की मालिक से अनुबंध किया था। आरोप है कि इसके बाद जमीन की मालिक ने पीड़ित के दूसरे साथी को जमीन बेच दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित याकूब सिद्दकी निवासी सेवलाकलां ने डालनवाला पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने अधोईवाला में देवेंद्र सिंह निवासी नालापानी रोड के साथ जमीन खरीदने के लिए एक अनुबंध जमीन की मालिक रेनू सोनार निवासी एकता एन्क्लेव के साथ किया। जिसमें पीड़ित ने अपने हिस्से की रकम 18.50 लाख रुपये रेनू सोनार को दिए। बाकी रकम विक्रयपत्र निष्पादन होने पर अदा करने की बात हुई। जब जमीन नाम कराने की बात आई तो रेनू सोनार ने टाल मटोल व आनाकानी की। पीड़ित ने पूछा तो बताया कि उन्होंने यह जमीन देवेंद्र सिंह चौधरी को बेच दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने जब देवेंद्र सिंह से बात की तो उसने कहा कि इस जमीन को उसने किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। आरोपी ने 18.50 लाख रुपये अक्तूबर 2024 तक वापस करने का भरोसा दिया। ऐसा न होने पर दोगुनी रकम देने का भरोसा दिया। इसके बाद अक्तूबर 2024 के बाद भी देवेंद्र सिंह ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद देवेंद्र सिंह ने रकम के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद देवेंंद्र और रेनू ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद रेनू की भूमिका दिखी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed