फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पटकथा और नवीनता में है फिल्म की मजबूती

पटकथा और नवीनता में है फिल्म की मजबूती

Wed, 24 Apr 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पटकथा और नवीनता में है फिल्म की मजबूती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

किसी भी सिनेमा की पटकथा और नवीनता ही उसकी सबसे बड़ी मजबूती होती है। फिल्म की यह दो बातें दर्शकों के मन को छू जातीं हैं। दून विवि में मंगलवार से शुरू हुए मीडिया फेस्ट दास्तान-ए-सिनेमा में जामिया मिलिया इस्लामिया के मीडिया स्कूल के पूर्व निदेशक डॉ. इफ्तिखार अहमद ने यह बात कही।
समारोह में भारतीय सिनेमा के विभिन्न आयामों और परिदृश्यों पर चर्चा हुई। साथ ही सिनेमा थीम पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विवि के कुलपति डॉ. सीएस नौटियाल ने मीडिया क्षेत्र के युवाओं के लिए सिनेमा की गहन जानकारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के ज्ञानोपार्जन में वृद्धि होगी और भविष्य में उन्हें बेहतर तकनीक और अपने विषय को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन

डॉ. इफ्तिखार अहमद ने छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें सिनेमा और मीडिया के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया। स्कूल ऑफ मीडिया कम्यूनिकेशन स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में सिनेमा थीम पर क्विज, एड मेड प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ. नितिन कुमार, करुणा शर्मा, आबशार अब्बासी, हिमानी सहित बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed