फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार

मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार
मजदूरों के अधिकार छीन रही सरकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने श्रम कानूनों में किए जा रहे संशोधनों के विरोध में आठ जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। समन्वय समिति के प्रांतीय अध्यक्ष व इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीन रही है। श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर बड़े औद्योगिक घरानाें को फायदा पहुंचाने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री व इंटक नेता ने कहा कि इस संबंध में 12 सूत्री मांगपत्र केंद्र सरकार को भेजा गया था लेकिन सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। केंद्र सरकार देश के सबसे बड़े मजदूर संगठन इंटक को अंतरराष्ट्रीय मंच समेत सभी त्रिपक्षीय व द्विपक्षीय कमेटियों में शामिल करने से वंचित कर रही है। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के अधिसूचित उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण के लिए गठित न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड में श्रम संघों से मात्र भारतीय मजदूर संघ को ही शामिल किया जबकि इंटक, एटक व सीटू जैसे श्रम संगठनों को शामिल नहीं किया गया। सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन पर अदालत के आदेश को लागू करने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सरकार विद्युत संशोधन बिल 2003 में संशोधन करके ऊर्जा क्षेत्र को निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के हाथों में देने की तैयारी कर रही है। देश के बिजली बोर्डों को घाटे के कारण तोड़कर निगमों में तब्दील किया गया। उस समय 25000 करोड़ का घाटा था जो आज बढ़कर 10 लाख करोड़ से भी अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंहदीरत्ता, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, ओपी सूद, धीरज भंडारी, दीपक शर्मा, सुरेंद्र सिंह नेगी, अनिल उनियाल, सोहन सिंह रजवार समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed