{"_id":"5c2928d7bdec2256d34bcf34","slug":"181546201303-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल स्पोर्टिंग को हरा कर यूके पुलिस बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल स्पोर्टिंग को हरा कर यूके पुलिस बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को हरा कर 75वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल सुपर लीग का खिताब जीत लिया। एफसी दून के सोनम को बेस्ट प्लेयर चुना गया। उन्हें दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
पवेलियन मैदान में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढ़वाल स्पोर्टिंग और यूके पुलिस के बीच खेला गया। मैच के शुरुआत में गढ़वाल की ओर से 14वें मिनट में अमन ने एक गोल किया। इसके बाद दूसरे हाफ में उत्तराखंड पुलिस ने आक्रामक खेल दिखाया। 63वें मिनट में यूके पुलिस के शेर सिंह ने गोल दागकर मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ। निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें यूके पुलिस ने मैच को 4-1 से जीत लिया। समापन पर मुख्य अतिथि चेयरमैन निंबस स्कूल ऑफ एजुकेशन राजेश कुमार तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यवाहक सचिव उस्मान खान, देवेंद्र गुसाईं, भगवान सिंह नेगी, निर्मल कुमार, बीएस रावत, लक्ष्मण सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।