{"_id":"5c1a75acbdec2256a63123e8","slug":"181545237932-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में शहीदी मेले की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में शहीदी मेले की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। कीर्तिनगर नगर पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले मेले में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। 11 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा.धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस वर्ष मेले में पहली बार रात्रि में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे।
कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी ने बताया कि 11 जनवरी को शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, शिक्षण संस्थाओं के मार्च पास्ट और झांकी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। पहले दिन अपराह्न तीन बजे से लोक गायक धूम सिंह नेगी की टीम और शाम सात बजे से प्रसिद्ध गायक किशन महिपाल और हेमा क्रासी की टीम सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी। अगले दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे से महिला और पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, दो बजे से शिशु स्वास्थ्य प्रदर्शनी, चार बजे से कीर्तन मंडली की प्रस्तुति और रात्रि आठ बजे से जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका मीना राणा सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी।
13 जनवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे से कैरम और विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिता होगी। अपराह्न 3.30 बजे से कीर्तन और मांगल गीतों की प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे से कवि सम्मेलन और रात्रि आठ बजे से नंद लाल भारती और रेशमा शाह सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी। मेले के समापन अवसर पर दोपहर 12 बजे से स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, दो बजे चक्रव्यूह नाटक का मंचन और शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण होगा। मेले में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।