फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यशोदा मैया एक साथ करती थीं तीन कार्य : उपाध्याय

यशोदा मैया एक साथ करती थीं तीन कार्य : उपाध्याय

Tue, 20 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
यशोदा मैया एक साथ करती थीं तीन कार्य : उपाध्याय
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कालिका मंदिर मार्ग स्थित कालिका मंदिर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित देवेंद्र शास्त्री उपाध्याय ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यशोदा मैया एक साथ तीन कार्य करती थीं। शरीर से दही का मंथन, मन से कृष्ण लीलाओं का चिंतन और वाणी से कृष्ण नाम गाती थीं।

पंडित उपाध्याय ने कहा कि भगवान कृष्ण ने वृंदावन आकर गायों का पूजन किया था। इसके चलते उन्हें गोपाल के नाम से जाना जाने लगा। जब गोपाल गायों को वन में लेकर जाते थे, तब गोपियों का मन घर में नहीं लगता था। उपाध्याय ने बंसी को शिवजी का अवतार बताते हुए कहा कि राम अवतार में हनुमान थे वही बंसी का रूप लेकर आए और भगवान कृष्ण ने उनकी सेवा की। इस अवसर पर मंदिर समिति की मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रमोद श्रीवास्तव और साथियों ने तेरी गलियों में आने जाने से हमको रुला दिया हम तुमको ढूंढ लेंगे, मुरली वाले की क्या बात है, अगर श्याम ना होते तो हम जैसों का क्या होता... आदि भजनों की प्रस्तुति दी इस अवसर पर दयाल धवन, साहिब राम डोरा, एलडी भाटिया, उमेश मिनोचा, जितेंदर अरोरा, प्रेम आनंद, महेश डोरा, पंडित चंदर प्रकाश ममगाईं, अशोक मित्तल, नंद कुमार आनंद, संजय आनंद, महेश डोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed