{"_id":"5bc8ef94bdec22077547964d","slug":"181539895188-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर को निर्वाचन आयोग ने पुरुष की श्रेणी में माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर को निर्वाचन आयोग ने पुरुष की श्रेणी में माना
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसजेंडर को निर्वाचन आयोग ने पुरुष की श्रेणी में माना
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निर्वाचन आयोग ने ट्रांसजेंडर को पुरुष की श्रेणी में माना है। बृहस्पतिवार को जब रजनी रावत की ओर से पहुंचे व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा तो श्रेणी (पुरुष/महिला) तय करने को लेकर अधिकारी असमंजस में पड़ गए। काफी देर तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर शासन से मार्गदर्शन लिया गया, जिसके बाद पुरुष श्रेणी में दर्शाकर नामांकन पत्र दिया गया।
नगर निगम के बैंक ब्लॉक से मेयर पद के लिए नामांकन पत्र का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर ट्रांसजेंडर रजनी रावत की ओर से भेजे गए व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें केवल दो श्रेणी (पुरुष/महिला) होने के चलते सहायक निर्वाचन अधिकारी असमंजस की स्थिति में पड़ गए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय से इस बाबत जानकारी मांगी, जिस पर उन्होंने शासन से मार्गदर्शन मांगा। पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से वर्ष 2008 में हुए चुनाव में रुद्रप्रयाग के मामले का उदाहरण देते हुए ट्रांसजेंडर को पुरुष की श्रेणी में दिखाने की बात कही। जिसके बाद ट्रांसजेंडर रजनी रावत को पुरुष श्रेणी में दिखाते हुए नामांकन पत्र दिया गया।