फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहले ट्रायल में 150 खिलाड़ियों का चयन

पहले ट्रायल में 150 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 12 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पहले ट्रायल में 150 खिलाड़ियों का चयन
पहले ट्रायल में 150 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड की अंडर-23 टीम के लिए शुरू हुए प्रारंभिक ट्रायल के पहले दिन को दूसरे दौर के लिए 150 खिलाड़ियों को चुना गया है। शुक्रवार सुबह करीब 51 खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल होगा। इसके बाद दूसरे दौर के ट्रायल शुरू होंगे।
तनुष क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को अंडर-23 टीम के प्रारंभिक ट्रायल के तहत गढ़वाल मंडल के खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू हुआ। सुबह से बारिश होने के कारण तय समय पर ट्रायल शुरू नहीं हो सका। दोपहर एक बजे के बाद ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले खिलाड़ियों को विब नंबर आवंटित किए गए। गढ़वाल मंडल में कुल 321 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी करीब 31 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। दोपहर बाद चयनकर्ता कृष्ण मोहन और फिरोज ने दो पिचों पर नेट लगवाकर ट्रायल लिया। इस दौरान एक एक कर बल्लेबाजों का ट्रायल लिया गया, जबकि एक पिच पर चार से पांच गेंदबाजों से गेंदबाजी कराकर ट्रायल लिया गया। शाम तक ट्रायल प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर फ्लड लाइट में ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम सात बजे तक ट्रायल लिए गए। चयनकर्ताओं ने पहले दिन करीब 270 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया, जबकि 51 खिलाड़ियों का ट्रायल शुक्रवार सुबह लिया जाएगा। पहले दिन ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने दूसरे दौर के लिए करीब 150 खिलाड़ियों का चयन किया है। अब शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रारंभिक दौर के ट्रायल शुरू होंगे। उसके बाद दूसरे दौर की ट्रायल प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान ट्रायल समन्वयक संजय गुसाईं, सुनील चौहान, रोहित चौहान, कुमार थापा, नरेंद्र नेगी, राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed