फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेंट लॉरेंस हाईस्कूल बना ओवर ऑल विजेता

सेंट लॉरेंस हाईस्कूल बना ओवर ऑल विजेता

Tue, 09 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेंट लॉरेंस हाईस्कूल बना ओवर ऑल विजेता
सेंट लॉरेंस हाईस्कूल बना ओवरऑल विजेता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। हिंदी मीडियम स्कूलों की 18वीं नगर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल ओवरऑल विजेता बना। निर्मला इंटर कॉलेज के संयोजन में सर्वे मैदान में आयोजित दो दिवसीय आयोजन में नगर क्षेत्र के आठ स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में 400 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालक व बालिका और अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के चारों मुकाबलों में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 आयु के बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में निर्मला इंटर कॉलेज की मालती ने स्वर्ण व सुष्मिता चौधरी ने रजत पदक जीता। 800 मीटर व 1500 मीटर व 3000 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल की सृष्टि रावत ने स्वर्ण और सनातन गर्ल्स की रवीना ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निर्मला इंटर कॉलेज के विपुल कन्नौजिया ने स्वर्ण व आरएनबी इंटर कॉलेज के अभिषेक राज ने रजत पदक जीता। बालकों की 800 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में घनानंद इंटर कॉलेज के रजित व 1500 मीटर दौड़ में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल के राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में बालकों की लंबी कूद में सेंट लारेंस के सागर, ऊंची कूद में अमन, गोला फेंक में घनानंद के गौतम राणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ निर्मला इंटर कॉलेज की मनीषा और 1500 मीटर दौड़ राउप्रावि किताबघर की खुशी ने जीती। अंडर-14 बालक वर्ग की 100, 200 मीटर दौड़ सेंट लॉरेंस हाईस्कूल के राहुल कुमार, 800 व 1500 मीटर दौड़ सेंट लॉरेंस हाईस्कूल के पदम बहादुर ने जीती। विजेताओं को रिटायर्ड आईजी बीएसएफ (सेवानिवृत्त) मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पडियार, रमेश जायसवाल, निर्मला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर अनूप कीरो ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed