फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भगवान विश्वकर्मा को बताया सृष्टि का शिल्पी

भगवान विश्वकर्मा को बताया सृष्टि का शिल्पी

Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा को बताया  सृष्टि का शिल्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती सोमवार को जनपद में उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पी बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दोहराया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। उद्योग नगरी भेल के साथ ही सिडकुल क्षेत्र में विभिन्न फैक्ट्रियों में भी पूजा अर्चना की गई।

सिडकुल स्थित सैलो इंडस्ट्री में आयोजित पूजा अर्चना में सिडकुल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की। सिडकुल स्थित कई अन्य उद्योगों में भी विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तरी हरिद्वार स्थित भागीरथी नगर में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी हैं। उनकी पूजा अर्चना से ही सुख समृद्धि मिलती है। भगवान विश्वकर्मा के वंशजों का विश्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने सभी से राज्य के समग्र विकास के लिए काम करने का आग्रह किया और सहयोग मांगा। इस मौके पर अजय शर्मा, मुकेश पुरी, राकेश पुरी, विरेंद्र तिवारी, गंगाधर पांडे, नरेश शर्मा व विदित शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। पेयजल निगम की निर्माण इकाई की कार्यशाला में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर भगवान विश्वकर्मा और मशीनों का पूजन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता मोहम्मद मिशम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करके जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह निश्चित ही सफल होता है। रोडवेज, रेलवे व नगर निगम सहित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भगवान विश्वकर्मा दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कई उद्योगों में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। कनखल इंडस्ट्री में आयोजित पूजा अर्चना में नरेश जैनर, सुरेश जैनर, गजेंद्र रतूड़ी व अविनाश ओहरी शामिल रहे। पब्लिसिटी प्रिंटर्स एंड कांसेप्ट लेबर्स कारखाने में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पराग सक्सेना, सोमेंद्र नाथ, धीरेंद्र नाथ, अनुराग सक्सेना, विपुल गुप्ता और अमित त्यागी समेत सड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed