फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संशोधित ::: कृपया इसी का इस्तेमाल करें।-कोर्डिनेशन

संशोधित ::: कृपया इसी का इस्तेमाल करें।-कोर्डिनेशन

Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
संशोधित ::: कृपया इसी का इस्तेमाल करें।-कोर्डिनेशन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। दुग्ध समिति में दूध में पानी मिलाने की शिकायत पर सहायिका पद पर कार्यरत एक युवती ने जहर खा लिया। पुलिस ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक युवती के पास से जहर की दो खाली पुड़िया बरामद हुई हैं। युवती राजकीय लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रगति मैदान के समीप तड़प रही एक युवती के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों का कहना था कि युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके बाद कोतवाली पुलिस युवती को एसटीएच ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यहां कोतवाली पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि युवती एक दुग्ध समिति में सहायिका के पद पर कार्यरत है। समिति के उत्पादकों को शक हुआ कि युवती उनके दूध में पानी मिलाती है। इसकी शिकायत उन्होंने दुग्ध संघ में की तो एक सुपरवाइजर को जांच के लिए समिति में भेजा गया। सुपरवाइजर ने दूध के सैंपल लिए। इसी बीच युवती की कुछ उत्पादकों से नोकझोंक भी हुई। गुस्से में आकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर ने जांच के लिए सैंपल भी लिए
पुलिस ने गंभीर हालत में एसटीएच पहुंचाया

पीड़िता की मां ने हंगामा किया
लालकुआं (नैनीताल)। दुग्ध समिति की सहायिका के खाने पर युवती की मां ने प्रबंध कमेटी पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दुध समिति में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने उनकी पुत्री पर दूध में पानी मिलाने के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।


दूध का केन अलग रखने को कहा गया था
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष भरत नेगी का कहना है कि जिले की 500 से अधिक दुग्ध समितियों की देखरेख के लिए सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इस समिति में दूध के फैट और एसएनएफ में अत्यधिक गिरावट की जांच के लिए समिति की सहायिका को दूध का केन अलग रखने को कहा गया था। इसके बाद समिति के बाहर हुए घटनाक्रम का संघ से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed