{"_id":"5b5b859e4f1c1bbd298b66cb","slug":"181532724638-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को चालान के साथ मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को चालान के साथ मिलेगा नोटिस
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
परिवहन विभाग अब चालकों को वाहन के चालान के साथ ही नोटिस भी देंगे। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई में देरी न हो। साथ ही चालक भी नोटिस नहीं मिलने का बहाना नहीं बना पाएंगे। आरटीओ ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
परिवहन विभाग में हर महीने चार से पांच हजार चालान पहुंच रहे हैं, वर्कलोड बढ़ने और स्टॉफ की कमी के चलते आरटीओ डीसी पठोई ने प्रवर्तन दल को वाहन चालकों को मौके पर चालान के साथ ही नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूदा स्टॉफ को चालान के मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद 15 दिनों के भीतर चालक को जुर्माना भरना होगा। अगर ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
----
देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर के प्रवर्तन दल को वाहनों का चालान करने के साथ ही नोटिस देने को कहा गया है। स्टॉफ कम है, ऐसा करने से उन पर वर्कलोड कम पड़ेगा। - डीसी पठोई, आरटीओ देहरादून