फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चांद का हुआ दीदार, ईद आज

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चांद का हुआ दीदार, ईद आज
चांद का हुआ दीदार, ईद आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। चांद दिखने का एलान होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया और फोन पर भी ईद-उल-फितर की बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। शहर मुफ्ती ने लोगों से ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की है।
शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने बताया कि चांद की तस्दीक के बाद शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान कर दिया गया है। लोग गिले-शिकवे भूल कर ईद मनाएं। पलटन बाजार की जामा मसजिद में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी, मुस्लिम कॉलोनी पार्क वाली मसजिद में शहर मुफ्ती सलीम, धामावाला में मुफ्ती हुजैफ ा, ईसी रोड पर कारी एहसान, सना मसजिद आजाद कॉलोनी में मुफ्ती वासिल, माजरा मसजिद में मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। उलमा ने ईद से फि तरा और जकात अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फि तरा और जकात से गरीबों के घर में खुशियां आती हैं। साथ ही वे भी ईद की खुशियों में शरीक होते हैं। वहीं ईसी रोड स्थित शिया जामा मस्जिद में इमाम जुम्मा शहंशाह हुसैन जैदी ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और भाईचारे से ईद मनाएं।
विज्ञापन

-----------------

फोटो:::
मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी
रमजान के आखिरी जुमा पर शहर भर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। मस्जिदों में जगह कम पड़ने पर बाहर और छतों पर नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई। पेश इमाम ने जुमे की तकरीरों में रोजा, फितरा व जकात को लेकर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने जुमे की तकरीर, रोजा, फितरा व जकात के साथ ही शांति का पैगाम दिया। नमाज अदा कराने के बाद ईद की खुशियों में सभी को शरीक करने की अपील की गई। इस दौरान पलटन बाजार में सीओ चंद्रमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक बाजार रहे गुलजार
चांद के दीदार के बाद ईद की खरीदारी करने के लिए देर शाम तक बाजारों में भीड़ रही। इस दौरान सेवई और मेवा और अन्य सामान की खरीदारी की गई। महिलाओं और बच्चों ने परिजनों के साथ कपड़े खरीदे। शहर के पलटन बाजार, धामावाला और आढ़त बाजार में देर शाम तक भीड़ रही। महिलाएं दोपहर की नमाज के बाद खरीदारी करने बाजार पहुंचीं।

ईद की नमाज का वक्त
ईदगाह चकराता रोड - सुबह 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह - 8.30 बजे
सुभाष नगर स्थित ईदगाह - 9 बजे
धामावाला मस्जिद 8.30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार 9.30 बजे
ईसी रोड मस्जिद - 8.15 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड - 10 बजे
गांधी ग्राम गौसिया जामा मस्जिद - 9 बजे
लोहियानगर की जामा मस्जिद 9.15
कंडोली की साबरी मस्जिद - 9.15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed