{"_id":"5b22cc864f1c1b214d8b664b","slug":"181529007238-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री ने किया अधिकारियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री ने किया अधिकारियों को सम्मानित
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री ने किया अधिकारियों को सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुई तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज में सहयोग के लिए खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इसमें एडीजी, सचिव खेल समेत 23 अधिकारी शामिल रहे।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि यह उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश टी-20 सीरीज प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अब ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिसके लिए सभी को तैयार रहना है।
--
इनका किया सम्मान
कार्यक्रम में एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, खेल सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख, खेल निदेशक विम्मी सचदेवा रमन, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, डीएफओ नीरज शर्मा, एडीएम बीर सिंह बुदियाल व अरविंद पांडे, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी प्रदीप राय, चंद्रमोहन सिंह, मुख्य संचालन अधिकारी नीरज गुप्ता, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, राकेश देवली, जया बलूनी, बीएस चौहान, अरविंद कुमार, विनोद रमोला, राजेश तिवारी और नरेंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
--
मंत्री देंगे प्रशस्ति पत्र
आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को खेल मंत्री की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।