{"_id":"5b1c3ba04f1c1ba86e8b7467","slug":"181528576928-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 18 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 18 जून को
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 18 जून को आयोजित होगी। बैठक में सिटी बसों के किराए में बढ़ोतरी के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, बैठक से पहले शनिवार को देहरादून नगर बस सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर किराए में बढ़ोतरी की मांग की है।
अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 18 जून को बुलाई गई है। बैठक में सिटी बस व आटो रिक्शा के किराए में बढ़ोत्तरी समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पिछली बैठक में भी सिटी बसों के किराए की वृद्धि का प्रस्ताव आया था लेकिन किराए की बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था। जिसे लेकर सिटी बस संचालकों व आटो रिक्शा यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया था। वहीं, देहरादून नगर बस सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस भंडारी व सचिव विपिन शर्मा ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर किराए में बढ़ोतरी की मांग की है।