{"_id":"5b1ae9434f1c1b264d8b59de","slug":"181528490307-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गायक किशन पंवार अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गायक किशन पंवार अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक एवं कलाकार किशन सिंह पंवार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें फेफड़े और पेशाब नली में संक्रमण के चलते जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तरकाशी के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह पंवार ने अपना जीवन शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन में लगा दिया। कुछ समय पूर्व बुखार के बाद वह सामान्य जांच के लिए हिमालयन अस्पताल पहुंचे, जहां संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया। उन्होंने लंबे समय तक उत्तरकाशी में निष्प्रयोज्य लकड़ी से सुंदर आकृतियां बनाने का कार्य भी किया। उन्होंने देश के अलग-अलग मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर राज्य की लोक संस्कृति को प्रचारित और प्रसारित करने का काम किया था। वर्ष 2011 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें शैलेश मटियानी पुरस्कार भी दिया गया। उन्हें 2012 में नई दिल्ली में गोपाल बाबू गोस्वामी लिजेंडरी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।