फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इनसेट 2022 तक उतराखंड के हर घर में पहुंचेगा पानी

इनसेट 2022 तक उतराखंड के हर घर में पहुंचेगा पानी

Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
इनसेट  2022 तक उतराखंड के हर घर में पहुंचेगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हर घर में 2022 तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो जाएगा। यह दावा किया है पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने। पंत बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे जब प्रदेश में गंभीर पेयजल संकट से जुड़ा प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी का संकट होता है। लेकिन विभाग इसका पूर्वानुमान करता है और उसी हिसाब से कार्ययोजना तैयार करता है। प्रदेश में 39967 बस्तियों में से 660 बस्तियों में पेयजल संकट है। 17100 बस्तियाें में 40 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इन बस्तियों को प्रथम चरण में चयनित किया गया है। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजनाओं पर चरणबद्ध ढंग से काम हो रहा है। इसके अलावा प्रदेश में पानी के 15 हजार सोर्स चिन्हित किए गए हैं, जिनके संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

91 में 21 नगरों में ही पूरा पानी
प्रदेश में 91 नगरों में से 21 में ही निर्धारित मानकों के अनुरूप पीने के लिए स्वच्छ पानी की उपलब्धता है। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, 135 लीटर प्रति व्यक्ति की दर से पानी उपलब्ध कराने के लिए विश्व बैंक, एडीबी और वाह्य सहायतित योजना की मदद से 2022 तक हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने सारे लाभ दिए, विरोध का औचित्य नहीं
कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के भत्तों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को सातवें वेतन से जुड़े सभी लाभ दिए हैं, इसलिए विरोध का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed