फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमृत लगाएगा अवैध कनेक् शन पर ब्रेक

अमृत लगाएगा अवैध कनेक् शन पर ब्रेक

Mon, 14 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमृत लगाएगा अवैध कनेक्
शन पर ब्रेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में जीआई (गेल्वनाइज आयरन) पाइप की जगह डीआई (डस्टाइल आयरन) पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। पाइप लाइन बिछने से लोग इस लाइन से पानी के अवैध कनेक्शन नहीं ले सकेंगे। क्योंकि यह लाइन छेनी-हथौड़ी से नहीं टूटेगी। साथ ही पुरानी पाइप लाइन के जल्द ही लीकेज की वजह से होने वाली पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी।
शहर में 128 करोड़ की लागत से डीआई (डस्टाइल आयरन) पाइप लाइन बिछाई जानी है। दीपनगर, सहस्त्रधारा, विद्या विहार आदि जगहों पर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत ने बताया कि डीआई पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन नहीं हो पाएंगे। साथ ही पुरानी लाइन से बर्बाद होने वाला पानी भी लोगों के घरों तक पहुंचेगा। ऐसा होने से जल संकट की समस्या से भी निजात मिलेगी। वर्ष 2020 तक पूरे देहरादून में डीआई पाइप बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

....................
वर्तमान में 111 एमएलडी पानी की जरूरत
अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत के मुताबिक वर्तमान में देहरादून में 111 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) की जरूरत है। इसके सापेक्ष 121 एमएलडी पानी उपलब्ध है। लेकिन शहर में अवैध कनेक्शनों के चलते तमाम जगहों पर जीआई पाइप लीक हो रहे हैं, जिससे काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed