{"_id":"5a47f79c4f1c1b74698c4ebf","slug":"181514665884-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची एंबुलेस महिला ने मैक्स में दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची एंबुलेस महिला ने मैक्स में दिया बच्ची को जन्म
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने मैक्स में दिया बच्ची को जन्म
- फोन करने पर भी नहीं पहुंची आपातकालीन 108 सेवा
- सरकारी अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला ने आपातकालीन 108 सेवा के नहीं पहुंचने पर अस्पताल लाते हुए मैक्स वाहन में रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला और उसकी नवजात पुत्री एसपीएस राजकीय चिकित्सालय भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शनिवार सुबह यमकेश्वर ब्लॉक स्थित कुमार्था गांव निवासी 25 वर्षीया कविता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। करीब सात बजे कविता के पति नीरज बिष्ट ने मोबाइल फोन से आपातकालीन 108 सेवा को सूचित किया, लेकिन आपात सेवा के व्यस्त होने की बात कहकर कॉल सेंटर में तैनात कर्मचारी ने फोन काट दिया। इसके बाद लगभग 7.30 बजे नीरज पत्नी को मैक्स वाहन में लेकर अस्पताल के लिए निकले तो रास्ते में ही गांव से 500 मीटर की दूरी पर कविता ने बच्चे को जन्म दे दिया।
इसके बाद वह वाहन से पत्नी को लेकर सीधे राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे, जहां चिकित्सालय प्रशासन ने कविता और नवजात को महिला वार्ड में भर्ती किया। बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। उधर, आपातकालीन सेवा की लापरवाही से सरकार की दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों की पोल खुल गई। नीरज ने बताया कि आपात सेवा के नहीं पहुंचने से उन्हें दिक्कत हुई।