{"_id":"596256ff4f1c1b41778b470c","slug":"181499617023-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सूझबूझ से टला बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सूझबूझ से टला बवाल
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सतपुली कस्बे में रविवार को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सांप्रदायिक बवाल होने से टल गया। एक युवक के फेस बुक पर आपत्तिनजक धार्मिक पोस्ट डालने से लोग भड़क उठे थे। उन्होंने आरोपी युवक की दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही उनमें आग लगा दी। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते मामला शांत हो गया। पुलिस ने मामले में पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर सतपुली निवासी वसीम अहमद पुत्र नसीम अहमद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी एसओ सतपुली केआर राठौर ने बताया कि कस्बे के एक फल एवं सब्जी विक्रेता व्यवसायी के पुत्र ने अन्य धर्म विशेष से संबधित एक आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर अपलोड कर दी। पोस्ट के वायरल होते ही दूसरे धर्म के ग्रामीण भड़क उठे। पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों एवं एबीवीपी से जुड़े युवाओं ने आरोपी युवक की दुकानों के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ युवाओं ने आरोपी युवक की दोनों दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सामान और दुकान को आग के हवाले कर दिया। आग ने विकराल रूप धारण कर नजदीकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाकर एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया।