फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   180 people received treatment at the health camp, and 70 donated blood.

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में 180 को मिला उपचार, 70 ने किया रक्तदान

Wed, 07 Jan 2026 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
180 people received treatment at the health camp, and 70 donated blood.
हरबर्टपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने हरिपुर स्थित अपने कार्यालय पर ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 180 लोगों का उपचार किया गया, जबकि 70 ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से आम जनमानस की सेवा का अवसर मिलता है। शिविर में फिजिशियन डॉ. मनरूफ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल चौहान समेत महिला रोग, नेत्र आदि विशेषज्ञों ने रोगियों की जांच करके उन्हें उपचार व दवा प्रदान की। इस दौरान लगाए गए रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर हरबर्टपुर किसान सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र रिंकू, जिला सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, ढालीपुर के प्रधान मोहम्मद खालिद, पूर्व सभासद अखिल गोयल, रिकेश शर्मा, नीरज रोहिला, संदीप गुप्ता, तनु चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed