{"_id":"648cbf9bd85e9bdb160a4e86","slug":"18-passengers-cheated-of-rs-180-lakh-on-the-pretext-of-helicopter-travel-dehradun-news-c-5-drn1037-180023-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: महाराष्ट्र के यात्रियों से हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.80 लाख ठगी, टिकट देने से मुकरा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: महाराष्ट्र के यात्रियों से हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.80 लाख ठगी, टिकट देने से मुकरा आरोपी
Sat, 17 Jun 2023 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:42 PM IST
सार
हेलिकॉप्टर टिकट की बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री ठगी का शिकार हो गए। 28 मई को उन्होंने 12 बजे फाटा से केदारनाथ जाने की बात कही तो आरोपी इधर-उधर की बातें करने लगा। सभी लोग वहीं पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई टिकट उसने नहीं भेजे।
विज्ञापन
helicopter, heli service
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागपुर (महाराष्ट्र) के यात्रियों से हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। यात्रा का दिन आया तो आरोपी टिकट देने से मुकर गया। पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगा। इस मामले में धोखाधड़ी के आरोप में जाखन निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में विनीत झंवर निवासी वर्द्धमान नगर महाराष्ट्र ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने नागपुर निवासी 17 रिश्तेदारों के साथ केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आने वाले थे। हेलिकॉप्टर बुकिंग के लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर बात की।
विज्ञापन
कॉल उठाने वाले ने अपना नाम अनुराग उनियाल निवासी जाखन देहरादून बताया। उसने बताया कि वह उनकी फाटा से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग कर देगा। उन्हें एडवांस के रूप में 1.80 लाख रुपये देने होंगे। विश्वास करते हुए विनीत झंवर ने उनियाल की ऋषिकेश वाली कंपनी में 23 मई को 1.44 लाख रुपये जमा कर दिए। चार दिन बाद उनियाल का फोन आया कि बाकी के रुपये भी एनईएफटी कर दो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun News: पूर्व निर्धारित स्थान पर ही बनेगा सिंगटाली मोटर पुल, गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों को जोड़ेगा
यह रुपये भी उन्होंने भेज दिए। इसके बाद 28 मई को उन्होंने 12 बजे फाटा से केदारनाथ जाने की बात कही तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। सभी लोग वहीं पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई टिकट उसने नहीं भेजे। इस पर जब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और पैसे वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस मामले में अनुराग उनियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।