फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 new dengue suspect in dehradun.

देहरादून: दो दिन में डेंगू के 41 मरीज, हड़कंप, CM पहुंचे हालात देखने

Tue, 19 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 08:51 AM IST
सार

  • -पथरीबाग में फिर मिले डेंगू के 18 मरीज
  • -दो दिन में 41 लोगों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
  • -मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौके पर पहुंचकर दिए फॉगिंग के निर्देश

विज्ञापन
18 new dengue suspect in dehradun.
मरीजों का हालचाल लेते सीएम - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

देहरादून के पथरीबाग क्षेत्र में सोमवार को डेंगू के 18 नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। दो दिनों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और क्षेत्र फॉगिंग व कैमिकल स्प्रे करवाने के निर्देश दिए। वहीं लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में शिविर लगाकर 11 संदिग्धों के सैंपल लिए। इसके साथ डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई है। इनमें से 42 पथरीबाग क्षेत्र के ही निवासी हैं।
विज्ञापन


पथरीबाग क्षेत्र के मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में 18 नए मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले सामने आए थे दो मामले

18 new dengue suspect in dehradun.
डेंगू के मरीज को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

करीब 10 दिन पहले पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू के दो मामले सामने आने के बाद बीती 15 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 39 लोगों के सैंपल लिए थे। एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में इनमें से 23 लोग पॉजिटिव मिले।

क्षेत्र में बहुत से लोगों में संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद विभाग ने रविवार को 49 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमे से 35 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भरे गए। सोमवार को आई एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में 18 में डेंगू की पुष्टि हो गई। वहीं 11 अन्य मरीजों में भी संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए हैं।

सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्हें उपचार के दौरान बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। वहीं अन्य लोगों को भी डेंगू से बचाव को लेकर जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed