{"_id":"5874b79c4f1c1b1729ba973a","slug":"18-fit-long-sugar-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी देखे हैं खेत में 18 फीट लंबे गन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी देखे हैं खेत में 18 फीट लंबे गन्ने
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा
Updated Tue, 10 Jan 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र आड़े नहीं आती। शहदौरा फार्म निवासी काश्तकार 75 वर्षीय चौधरी सतेंद्र सिंह ने खेती में कुछ ऐसा कर दिखाया है।
विज्ञापन
उन्होंने मात्र 15 क्विंटल गन्ने का बीज डालकर ऐसी गन्ने की फसल तैयार की है, जिसमें 900 क्विंटल प्रति एकड़ उपज आंकी गई है। सोमवार को ऊधमसिंह नगर के प्रगतिशील किसानों ने गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ सतेंद्र के खेत में 18 फीट ऊंचे गन्ने देख हैरानी जताई।
विज्ञापन
सोमवार को सतेंद्र चौधरी ने खेती से संबधित कई अनुभव जिले के किसानों से साझा किए। सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर किसान गन्ने की बुवाई के लिए प्रति एकड़ 30 से 35 क्विंटल बीज डाल जाते हैं, लेकिन सतेंद्र चौधरी ने नया प्रयोग कर एक आंख का बीज बनाकर खेत में बुवाई की जिसमें एक एकड़ में मात्र 12 से 15 क्विंटल बीज डाला गया।
विज्ञापन
बताया कि तैयार हुए गन्ने की लंबाई औसतन 18 फीट है। बताया कि विभाग द्वारा किए गए आंकलन में खेत में लगभग 900 क्विंटल प्रति एकड़ उपज आई है।
जिले के मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडे, गन्ना विकास विभाग के ऊदल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, चौधरी अमरजीत सिंह, अरविन्द यादव, ठा. जगदीश सिंह, जयपाल सिंह, रंजीत सिंह, रामलखन सिंह, जीवन चंद पंत, अशोक कुमार हुड़िया आदि थे।