फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1720 nomination papers sold on first day

पहले दिन बिके 1720 नामांकन पत्र

Thu, 19 Sep 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
1720 nomination papers sold on first day
ब्लॉक मुख्यालय कालसी में नामांकन पत्र खरीदने को लगी लोगों की कतार। - फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया। प्रक्रिया के पहले दिन पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में कुल 1720 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विकासनगर, सहसपुर, कालसी और चकराता ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का काम किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय से कुल 491 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें ग्राम प्रधान के 187, बीडीसी के 121 और वार्ड मेंबर के 183 नामांकन पत्र शामिल रहे। कालसी ब्लॉक मुख्यालय में कुल 220 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें प्रधान के 103, बीडीसी के 21 और वॉर्ड मेंबर के 96 पत्रों की बिक्री हुई। सहसपुर प्रखंड में कुल 797 नामांकन पत्र बिके। इसमें ग्राम प्रधान के लिए 219, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 156 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 422 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चकराता में कुल 212 नामांकन पत्र बिके। प्रधान के 99, बीडीसी के 17 और वॉर्ड मेंबर के 96 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

सुबह से ही नामांकन पत्र खरीद के लिए ब्लॉक में उम्मीदवारों का आना-जाना लगा रहा। विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अलग-अलग बनाए गए काउंटरों पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की खरीद के लिए लोगों का ब्लॉक मुख्यायल में आना-जाना लगा रहा।

ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में काउंटर पर नामांकन पत्रों की बिक्री करते कर्मचारी।

ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में काउंटर पर नामांकन पत्रों की बिक्री करते कर्मचारी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed