फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीआरडीई में सैन्य यंत्र देखकर रोमांचित हुए लोग

डीआरडीई में सैन्य यंत्र देखकर रोमांचित हुए लोग

Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
डीआरडीई में सैन्य यंत्र देखकर रोमांचित हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर यंत्र अनुसंधान तथा विकास संस्थान (डीआरडीई) में सोमवार को सैन्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें युद्धक टैंक टी-90 व टी-72 पर लगने वाले लेजर यंत्र प्रमुख थे, जिनके बारे में लोग खासे जिज्ञासु दिखे। अधिकारियों ने इन यंत्रों के बारे में भी लोगों को खुलकर जानकारी दी।
ऑर्डेनेंस फैक्ट्री के वरिष्ठ प्रबंधक डीएम पुरी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान की ओर से विकसित किए गए उत्पादों की सराहना की। डीआरडीई व नीरज पांडेय समन्वयक प्रौद्योगिकी दिवस-2019 की ओर से संस्थान की ओर से विकसित किए गए यंत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर वैज्ञानिक बीएस चौहान ने नौसेना अनुप्रयोगों के लिए विद्युत प्रकाशीय प्रणालियों एवं प्रौद्योगिकियों की प्रवृति पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

डीआरडीई रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) का प्रमुख संस्थान है। यह संस्थान प्रकाशिकी एवं विद्युत प्रकाशिकी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से लेजर रेंज फाइंडर सहित टी-90 युद्धक टैंक के लिए थर्मल लेजर टार्गेट डेजिग्नेटर एवं उन्नत चालक नाईट साइट और हैंड हेल्ड थर्मल इमेजिंग कैमरा, कमांडर्स टीआई साइट और बीएमपी शामिल थे। इसके अलावा प्रदर्शनी में हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर, मध्य व लंबी दूरी के इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम, होलोग्राफिक साइट, लेजर सीकर्स एंड फ्यूज, टैंक के लिए गैप मेजरिंग डिवाइस, लाइट वेट लेजर टार्गेट डेजिग्नेटर, गनर्स साइटिंग सिस्टम, लेजर फाइंडर और युद्धपोतों के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम, ऑप्ट्रनिक्स निगरानी साइट, एयरबार्न प्लेटफार्म के लिए लांग रेंज विद्युत प्रकाशिकी पेलोड आदि यंत्र भी लोगों को देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed