फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह से शुरू होगा मां के नौ रूपों की उपासना का पर्व

छह से शुरू होगा मां के नौ रूपों की उपासना का पर्व

Wed, 03 Apr 2019 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
छह से शुरू होगा मां के नौ रूपों की उपासना का पर्व
छह से शुरू होगा मां के नौ रूपों की उपासना का पर्व
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चैत्र नवरात्र इस बार छह अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के दिनों मां दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त विविध प्रकार से पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान मंदिरों और घरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अप्रैल को नवमी मनाई जाएगी। उधर पूजन सामग्री से शहर के मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
चैत्र नवरात्र में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करना फलदायक रहता है। ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि इस साल छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 6:09 बजे से लेकर 10:19 बजे के बीच घट स्थापना करना बेहद शुभ होगा। मां दुर्गा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली हैं।
विज्ञापन

-------------
नौ रंगों से करें मां की आराधना, होगी हर इच्छा पूरी
चैत्र नवरात्र के मौके पर नौ दिनों में अलग-अलग रंगों से मां की आराधना करने से मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करेगी। ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने कहा कि पहले दिन लाल या हरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। जबकि दूसरे दिन पीला या सुनहरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें। तीसरे दिन सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता करना लाभकारी होगा। नवरात्र के चौथे दिन आसमानी या जामुनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना शुभ होगा। पांचवें दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। छठवें दिन नीला या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से मां को प्रसन्न किया जा सकता है। सातवें दिन लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना भी लाभकारी होगा। आठवें दिन हल्का हरा या पीले रंग और नौंवें दिन पीला या लाल रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
उपवास रखने से स्वास्थ्य रहता है उत्तम
ज्योतिषाचार्य शास्त्री संदीप कोटनाला ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालु ज्यादातर भगवती दुर्गा की ही आराधना करते है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में उपवास रखने से स्वास्थ्य उत्तम और बुद्धि निर्मल रहती है। कोटनाला ने कहा कि उपवास के दौरान केवल फलों का रस ही ग्रहण करना चाहिए। इससे निर्मल बुद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

-----------
नौ दिन मां के नौ रूपों की होगी विशेष पूजा
चैत्र नवरात्र के मौके पर नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पहले दिन घट स्थापन के साथ ही मां शैलपुत्री और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। दूसरे दिन मां चंद्रघंटा, तीसरे दिन मां कुष्मांडा, चौथे दिन मां स्कंदमाता, पांचवां दिन मां सरस्वती, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा की जाएगी। 14 अप्रैल को मां महागौरी की पूजा करने के साथ ही दुर्गा अष्टमी व नवमी मनाई जाएगी।

--------------
नवरात्र के लिए सजने लगे बाजार
चैत्र नवरात्र को लेकर दून के बाजार सजने लगे हैं। नवरात्र के लिए सांझी, व्रत और पूजा की सामग्री से बाजार सज गए हैं। जिससे बाजार में चहल-पहल दिखने लगी है। वहीं श्रद्धालु भी पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। लोगों ने मां दुर्गा सांझी, पूजा और व्रत की सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। पलटन बाजार के पीपल मंडी की दुकानों में पूजा सामग्री सज गई है। पूजा सामग्री के विक्रेता राकेश देवेल ने बताया कि नवरात्र में होने वली मां दुर्गा की पूजा के लिए दुकानों में पूजा सामग्री सज गई हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में मां को चड़ने वाली चुनरी की कीमत दो रुपये से दो हजार रुपये तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed