{"_id":"5c9a8070bdec2214516f4e45","slug":"171553629296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में वैभव और अंशु रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में वैभव और अंशु रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला फेंक में वैभव और अंशु रहे प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय वन अनुसंधान संस्थान विवि की चार दिवसीय 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुईं। गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सैंडलवुड हाउस के वैभव पहले व टीक हाउस के नीर कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में सैंडलवुड हाउस की अंशु पहले व पाइन हाउस की गरिमा दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में टीक हाउस के सूरज प्रथम व साल हाउस के आशीष दूसरे जबकि महिला वर्ग में साल हाउस की सुरभि पहले व टीक हाउस की अपूर्वा दूसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व आईसीएफआरआई के महानिदेशक व विवि के कुलाधिपति डॉ. एससी गैरोला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सभी प्रतिभागियों को चार हाउसों में रखा गया है। यह टीक हाउस, पाइन हाउस, सैंडलवुड हाउस और साल हाउस रहे। सबसे पहले खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि डॉ. एससी गैरोला ने परेड की सलामी ली। पाइन हाउस को मार्चपास्ट में विजेता घोषित किया गया, जबकि सैंडलवुड हाउस को रनरअप घोषित किया गया।
कुलपति डॉ. गैरोला ने कहा कि खेलों में शामिल होने से जहां भाईचारा बढ़ता है वहीं शरीर स्वस्थ बनता है। वन अनुसंधान संस्था के निदेशक एएस रावत ने सभी खिलाड़ियाें से टीम भावना के साथ खेलने की आह्वान किया। विवि के कुलसचिव डॉ. एके त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। खेल अधिकारी आरएस भंडारी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ के साथ ही क्रॉस कंट्री दौड़, शॉटपुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, साइकिलिंग, रस्साकसी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस एवं कैरम प्रतियोगिताएं करायी जा रही है। इस दौरान चारों हाउसों के बीच नॉकआउट आधार पर क्रिकेट मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी, डॉ. राजीव तिवारी, गंगासिंह आदि उपस्थित थे।