{"_id":"5bd2281abdec22698a470468","slug":"171540499482-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से 698 नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से 698 नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। नई बस्ती क्लेमेंटटाउन के 698 नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर ग्रामीणों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने नगर आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उसके बाद आयुक्त ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया।
बृहस्पतिवार को आशारोड़ी के ग्राम प्रधान बलराज मित्तल के नेतृत्व में नई बस्ती के ग्रामीण नगर निगम परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने वोटर लिस्ट से 698 नाम गायब होने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों ग्रामीण वोट डालने से वंचित रह जाएंगे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त के आश्वासन पर उनका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद उन्होंने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना था कि मतदान करना उनका अधिकार है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। कहा कि राहत नहीं मिलने पर सभी ग्रामीण कोर्ट जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कैप्टन (सेवानिवृत्त) डीएस भंडारी, राजकुमारी, रुकासी गुरुंग, यामुराना आदि मौजूद रहे।