फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्याग से ही महान बनता है व्यक्ति : नेम चंद्र

त्याग से ही महान बनता है व्यक्ति : नेम चंद्र

Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
त्याग से ही महान बनता है व्यक्ति : नेम चंद्र
त्याग से ही महान बनता है व्यक्ति : नेम चंद्र
विज्ञापन

आचार्य विद्या सागर के जीवन पर आधारित नाटक का किया मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। माजरा स्थित जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को जैन समुदाय के लोगों ने आचार्य विद्या सागर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृतिका जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष नेम चंद्र जैन ने उत्तम त्याग की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि त्याग से ही व्यक्ति महान बनता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में त्याग अवश्य करना चाहिए। इससे पहले नेम चंद्र जैन ने त्याग की परिभाषा बताई। उन्होंने बताया कि आचार्य विद्या सागर इन दिनों मध्य प्रदेश के खजुराहो में चातुर्मास कर रहे हैं। कार्यक्रम में संदीप जैन, अमित जैन, डॉ. संजीव जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, मुकेश जैन, नरेश चंद्र जैन, राहुल जैन, पूर्णिमा जैन, मोनिका जैन, सुनन्या जैन, प्रीति जैन, अर्चना जैन, अंजली जैन, गीता जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed