{"_id":"5ba2a882867a557ed57177cd","slug":"171537386626-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरी डकैती कांड : बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरी डकैती कांड : बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
पुलिस माजरी गांव में हुई डकैती में शामिल बदमाशों के करीब पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस एक या दो दिन में डकैती का खुलासा करेगी। खुलासे के लिए एसएसपी ने विशेष जांच टीम (सीआईयू) सहित कई पुलिस टीमों को लगा रखा है। इसके अलावा पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बताए गए हुलिए के आधार पर एक बदमाश का स्केच भी तैयार कर लिया था।
कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में आठ सितंबर की रात बदमाशों ने किसान महिपाल के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। वारदात की घटना की सूचना पाकर डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणीकांत मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। डीआईजी से पुलिस के जल्द खुलासे के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस के लिए बदमाशों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। बीते शनिवार को हरिद्वार के जमालपुर में हुई डकैती और माजरी की डकैती को समान मानकर जिला पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी है। साथ ही दोनों जगहों से लिए गए फिंगरप्रिंट के निशान का मिलान करने में जुटी थी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बताए गए हुलिए के आधार पर एक बदमाश का स्केच तैयार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने उत्तर प्रदेश कई इलाकों में टीमों को लगाया है। पुलिस 25 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के संबंध में अन्य कई जिलों से भी जानकारी जुटा रही है। बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही डकैतों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।