{"_id":"5ba0147b867a557ea40c879d","slug":"171537217659-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो ------------- टीम में आने के लिए दस दिन की कठिन परिक्षा देगेें 25 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो ------------- टीम में आने के लिए दस दिन की कठिन परिक्षा देगेें 25 खिलाड़ी
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून।
उत्तराखंड की पहली अंडर-19 क्रिकेट टीम के संभावित 25 खिलाड़ियों के नाम फाइनल हो गए हैं। सोमवार को उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति के ऑफिशियल अमित पांडे ने नाम घोषित किए। अंडर-19 टीम का कैंप 21 से 30 सितंबर तक तनुष क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। 10 दिवसीय कैंप के बाद 15 सदस्य टीम का चयन किया जाएगा।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट लीग में उत्तराखंड का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को बिहार के साथ होगा। टीम के चयन के लिए दो चरण में ट्रायल कराया गया था। इसमें रुद्रपुर, काशीपुर और देहरादून में प्रारंभिक दौर के ट्रायल हुए। कुछ नामों को लेकर अन्य खिलाड़ियों और अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका तर्क है कि इनमें से चार से पांच खिलाड़ी दूसरे राज्य के हैं। कुछ ओवरएज खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किए जाने की शिकायत मिली है। सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी ने कैंप से पहले सभी खिलाड़ियों के दस्तावेजों को जांचने के निर्देश दिए हैं। कैंप में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जिनके दस्तावेज सही पाए जाएंगे। बाहर होने वाले खिलाड़ियों की जगह ट्रायल में शामिल रहे दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। दस दिवसीय कैंप में बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय खिलाड़ी अपने घर से कैंप के लिए आएंगे। अंडर-19 कैंप के लिए अवनीश सुधा, मनीष गौर, तनुष गुसैन, गौरव नेगी, लक्ष्य सिंह, नीतीश जोशी, गौरव जोशी, संयम अरोरा, कुशग्रा मेलखानी, समर्थ सक्सेना, अखिल रावत, अक्षय थपिल, सूरज सतवाल, उमर शहबाज, जगमोहन नगरकोटी, सुफियान खान, अमन नेगी, कमल सिंह, आदित्य सरना, आर्यन कन्याल, हरमन सिंह, सुमित पंवार, प्रशांत कुमार, सुमित जुयाल, मो ़असीम शामिल हैं। टीम में कोच के रूप में पी.कृष्णा कुमार, फिजियो सुमित खंडेलवाल और हितेश सुर्वे ट्रेनर की जिम्मेदारी निभाएंगे।
अंडर-16 की स्टेट चैंपियनशिप 19 सितंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता के मुकाबले अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी जिलों की एक-एक और देहरादून की दो टीमें हिस्सा लेंगी। बाद में इसके आधार पर उत्तराखंड अंडर-16 टीम का चयन किया जाएगा।