{"_id":"5ba011e2867a557f70416a77","slug":"171537216994-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के लिए घर वापसी अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के लिए घर वापसी अभियान शुरू
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक के लिए घर वापसी अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्लास्टिक कचरे से पैदा होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में अभियान चलाया जा रहा है। मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था की ओर से घर वापसी नामक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत प्लास्टिक के रैपर्स एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर सभी रैपर संबंधित कंपनियों को वापस किए जाएंगे।
इस संदर्भ में सोमवार को प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमें करन कपूर ने बताया कि जल्द ही यह अभियान स्कूल और कॉलेज में भी चलाया जाएगा। यहां से प्लास्टिक इकट्ठा कर विभिन्न जगहों पर संग्रह केंद्र बनाया जाएगा। कंपनियों की दलील रहती है कि प्लास्टिक का विकल्प इस्तेमाल करने पर उत्पाद की लागत बढ़ जाती है। पर्यावरण के लिए खतरनाक होने के बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मैड संस्था के सदस्य एकत्र की गई प्लास्टिक का बंडल बनाकर राज्य स्थापना दिवस पर निर्माता कंपनियों को वापस भेजेंगे। प्रेसवार्ता में संस्था की ओर से विजय प्रताप, अभिमन्यु प्रिंस, चेतन आदि मौजूद थे।