{"_id":"5b9ffe8d867a55013b1109de","slug":"171537212045-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का मान : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का मान : कौशिक
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सोमवार को धर्मनगरी में भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
भाजपा कार्यकताओं ने मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और निर्वतमान मेयर मनोज गर्ग भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फल वितरित किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उनके प्रभावशाली नेतृत्व मेें भारत का दुनियाभर में सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं चलाई है। इनका लाभ निर्धन गरीब असहाय वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। निर्वतमान मेयर मनोज गर्ग व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी महिलाओं को उचित सम्मान देने की कई योजनाएं चला रहे हैं। उज्ज्वला योजना से महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। देवेंद्र मनवाल व कामिनी सड़ाना ने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कामयाब रही है। इस दौरान मृदुल कौशिक, विदित शर्मा, विनीत जौली गोमती शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, प्रेम शंकर, आशुतोष, अश्वनी, विजय शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, सुमित बंसल, संदीप अरोड़ा, अनुपम त्यागी, गुलशन भसीन आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।